Wednesday, June 26, 2024
HomeBiographyPearl V Puri Biography in Hindi - पर्ल वी पूरी का जीवन...

Pearl V Puri Biography in Hindi – पर्ल वी पूरी का जीवन परिचय

आज हम बात करेंगे भारत के उभरते और मशहूर एक्टर पर्ल वी पूरी (Pearl V Puri) के बारे में। स्टार प्लस के सीरियल फिर भी ना माने… बद्तमीज़ दिल और नागिन 3 में मुख्य भूमिका निभाने के बाद से पर्ल वी पूरी रातों-रात popular हुए।

Pearl V Puri Biography in Hindi – पर्ल वी पूरी का जीवन परिचय

पर्ल वी पूरी का पूरा नाम पर्ल विपिन पूरी (Pearl Vipin Puri) है। इनका nickname गोलू है। पर्ल वी पूरी का जन्म 10 जुलाई 1989 को छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश में पंजाबी हिंदू खत्री परिवार में हुआ। पर्ल वी पूरी का hometown आगरा उत्तर प्रदेश है।

इनकी एजुकेशन की बात की जाए तो इनकी स्कूलिंग महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, छिंदवाड़ा (Maharishi Vidya Mandir Public School, Chhindwara) और राजेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आगरा (Raghendra Swarup Public School, Agra, Uttar Pradesh) से हुई। पर्ल वी पूरी ने ग्रेजुएशन सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा से किया। इसके बाद पर्ल वी पूरी ने एम् बी ए (MBA) भी किया।

पर्ल वी पूरी के परिवार की बात की जाए तो इनकी फैमिली में इनके पिताजी (Father) विपिन पूरी (Vipin Puri) और मदर (Mother) पम्मी पूरी (Pummy Puri) है और बहन (Sister) रीत वोहरा (Reet Vohra) है। जब पर्ल वी पूरी 7th class में थे तो वह गायक कैलाश खेर के गाने बहुत सुनते थे। कैलाश खेर के गाने सुनकर ही उन्हें गाने लिखने की प्रेरणा मिली। पर्ल वी पूरी ने लगभग 100 से ज्यादा गाने लिखे। जब पर्ल वी पूरी 10th क्लास में थे तब आगरा में रहने के दौरान पूरी की एक फ्रेंड थी जो शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थी। उनकी फ्रेंड ने ही पूरी को एक्टर बनने के लिए motivate किया। पर्ल वी पूरी के पिता चाहते थे कि उनका बीटा उनके family business संभाले लेकिन पूरी एक्टर बनना चाहते थे। एक एक्टर बनने के लिए और अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने आगरा में अपनी आराम की जिंदगी और घर को छोड़कर मुंबई पहुंच गए, जहां उन्होंने शुरुआत में बहुत संघर्ष किया। उनके पिता उनके एक्टर बनने के फैसले के खिलाफ थे लेकिन उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया और उनके बर्थडे पर उन्हें एक कार भी गिफ्ट की।

पर्ल वी पुरी ने एक मॉडल के तौर पर अपना कैरियर शुरू किया और कई famous brands का टीवी एड भी किया जैसे कि Maruti Ritz, Fair One Cream, Pizza Hut. उन्होंने अपने mentor अनुपम खेर की एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग सीखी। वह स्टार प्लस के फिर भी ना माने … बदतमीज दिल में स्टार प्लस पर अस्मिता सूद के साथ अबीर मल्होत्रा ​की भूमिका से रातों-रात सनसनी बन गए। हालांकि यह शो अचानक बंद हो गया फिर भी जनता की भारी मांग के बाद फिर भी लोग इसे हॉटस्टार पर देख पाए। मुंबई में अपने शुरुआती कुछ दिनों के दरमियान उन्होंने टेंशन, डिप्रेशन और अकेलेपन से जूझ कर अपनी फैमिली को बेहद याद किया।

पूरी कलर्स टीवी के नागिन 3 में माहिर सहगल के रूप में अपनी एक्टिंग के लिए बहुत पॉपुलर हुए। अपने busy schedule के बावजूद वह अभी भी म्यूजिक के लिए वक्त निकलते हैं। वह म्यूजिक का एक पूरा पैकेज हैं क्योंकि यह गाते भी हैं, म्यूजिक कंपोज भी करते हैं, और गाने भी लिखते हैं।

पर्ल वी पुरी फिटनेस फ्रीक है और फिट होने के लिए घंटों जिम में बिताते हैं। पर्ल वी पुरी का और कैटरीना कैफ का एक ही फिटनेस ट्रेनर है। पूरी के कार कलेक्शन की बात करें तो इनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments