Friday, April 18, 2025
Home Grammar Vyakti Vachak Sangya व्यक्तिवाचक संज्ञा - परिभाषा, उदाहरण, भेद, प्रकार

Vyakti Vachak Sangya व्यक्तिवाचक संज्ञा – परिभाषा, उदाहरण, भेद, प्रकार

क्या आपको पता है कि व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं ? Vyakti Vachak Sangya Kise Kahate Hain ? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, इस आर्टिकल को पूरा पढ़े और जाने कि व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं। इस लेख की मदद से आज आप जानेगे कि व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं (Vyakti Vachak Sangya Kise Kehte Hai), व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा (Vyakti Vachak Sangya Ki Paribhasha), व्यक्तिवाचक संज्ञा के कितने भेद हैं (Vyakti Vachak Sangya Ke Kitne Bhed Hai), व्यक्तिवाचक संज्ञा के प्रकार (Types of Vyakti Vachak Sangya) और व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण (Vyakti Vachak Sangya Ke Udaharan और Vyakti Vachak Sangya Examples) के बारे में।

संज्ञा की परिभाषा, प्रकार, भेद, प्रकार और उदाहरणों के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और जाने – संज्ञा किसे कहते है

Vyakti Vachak Sangya Kise Kahate Hain व्यक्तिवाचक संज्ञा – परिभाषा, उदाहरण, भेद, प्रकार

Vyakti Vachak Sangya

व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा (Vyakti Vachak Sangya Ki Paribhasha) = जिस शब्द से किसी व्यक्ति, वस्तु तथा स्थान का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे राम, श्याम, गंगा, यमुना, पटना, चन्द्रमा, पृथ्वी आदि।

01) व्यक्तियों के नाम = महेश, दिनेश, शंकर, कविता, मुनिराम, भगतसिंह आदि।
02) देशों के नाम = अमेरिका, जापान, जर्मनी, चीन, इराक, नेपाल, ईरान आदि।
03) राष्ट्रीय जातियों के नाम = नेपाली, भूटानी, अफगानी, इराकी, पाकिस्तानी, अमेरिकी, जापानी आदि।
04) नदियों के नाम = गंगा, यमुना, सरस्वती, नीलगिरि, कावेरी, वोल्गा, सिन्धु, टेम्स, अमेजन, कृष्णा, सरयु, नर्मदा आदि।
05) पहाड़ों के नाम = हिमालय, विन्दयाचल, एवरेस्ट, नीलगिरि आदि।
06) समुद्रों के नाम = प्रशान्त महासागर, अरब सागर, हिन्द महासागर, काला सागर, भूमध्य सागर आदि।
07) पुस्तकों के नाम = रामायण, महाभारत, कादम्बिनी, गोदान, कफन, कवितावली, कामायनी आदि।
08) समाचार पत्रों के नाम = दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टाइम्स, टाइम्स ऑफ इण्डिया, आज, सहारा, पंजाब केसरी, अमर उजाला, इण्डिया टुडे, राष्ट्रधर्म, दैनिक संवाद आदि।
09) नगरों, सड़कों और चौकों के नाम = पटना, वीरचंद पटेल पथ, भीका कामाजी प्लेस, प्रयाग, लखनऊ, हजरतगंज, मुम्बई, लालचौक, अशोक मार्ग, तिलकमार्ग, चाँदनी चौक, अशोक राजपथ आदि।
10) दिनों एवं महीनों के नाम = रविवार, सोमवार, मंगलवार, जनवरी, मार्च, आश्विन, सावन आदि।
11) त्यौहारों एवं उत्सवों के नाम = दीपावली, होली, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र, दिवस, दशहरा, क्रिसमस, रक्षाबंधन, ईद, छठपूजा, रामनवमी आदि।
12) ऐतिहासिक युद्धों और घटनाओं के नाम = पानीपत का युद्ध, हल्दी घाटी की लड़ाई, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, अक्टूबर क्रांति, प्रथम विश्वयुद्ध, द्वितीय विश्वयुद्ध आदि।
13) दार्शनिक तथ्यों के नाम = परमात्मा, परमेश्वर, ईश्वर, परब्रहम, ब्रम्हाण्ड आदि।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण (Vyakti Vachak Sangya Ke Udaharan)

  1. राहुल हॉकी खेलता है।
  2. विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।
  3. गुरशरण मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।
  4. रोनाल्डो फुटबॉल का एक महान खिलाड़ी हैं।
  5. में दिल्ली जा रहा हूँ।
  6. आगरा में ताजमहल है।
  7. भारत में बहुत प्रकार की भाषाएँ बोली जाती हैं।
  8. पंजाबी भंगड़ा बहुत अच्छा लगता है।
  9. यमुना का स्तर बरसात के दिनों में बहुत बढ़ जाता है।
  10. मैं एवरेस्ट पर जाना चाहता हूं।

Like our  Facebook page  and follow our  Instagram account  to know more information about Vyakti Vachak Sangya in Hindi.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments