Saturday, July 27, 2024
HomeRecipeDhokla Recipe in Hindi ढोकला रेसिपी

Dhokla Recipe in Hindi ढोकला रेसिपी

हैलो मित्रों। आज हम गुजरात की स्पेशल डिश बनायेंगे – ढोकला। यह गुजराती ढोकला पूरे भारत में एक पसंदीदा व्यंजन है। इसे बनाना बेहद आसान है। तो चलिए शुरू करते हैं गुजराती ढोकला रेसिपी Gujarati Dhokla Recipe in Hindi language.

Dhokla Recipe in Hindi ढोकला रेसिपी

dhokla recipe in hindi

ढोकला रेसिपी के लिये आवश्यक सामग्री – Ingredients for Dhokla Recipe in Hindi and English =

  • 200 ग्राम बेसन ( 200 gram Gram Flour)
  • 2 चम्मच सूजी (2 teaspoon Semolina)
  • 1 चुटकी हींग (1 pinch Asafoetida)
  • 1/2 चम्मच नमक (1/2 tsp Salt)
  • 5 चम्मच चीनी (5 teaspoons Sugar)
  • 2-3 चम्मच नींबू का रस (2-3 tbsp Lemon Juice)
  • 2 चम्मच ईनो फ्रूट नमक (2 tsp Eno Fruit Salt)
  • 4-5 लंबी कटी हुई हरी मिर्च (4-5 Long Chopped Green Chilies)
  • कुछ ताजी तेजपत्ता (Some Fresh Bay Leaves)
  • कटा हरा धनिया (Chopped Coriander)
  • राई (Rye)
  • थोड़ा तेल (Little Oil)

Dhokla Recipe in Hindi

एक कटोरी में बेसन, हल्दी, सूजी, 1/2 छोटी चम्मच नमक, 2 छोटी चम्मच चीनी और 1 छोटी चम्मच रिफाइंड तेल लें और इसे अच्छे से मिलाएं। पानी डालकर मिश्रण बना लें। सारा पानी एक बार में न डालें, हमे इसका घोल बनाना है। इस घोल को 10-15 मिनट तक ऐसे ही रखें। कढ़ाई में 2 गिलास पानी उबाल लें। पैन में स्टैंड रखे। उतने वक़्त में एक प्लेट को चिकना कर लें। पानी में उबाल आने पर बेसन के मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये। जब यह फूल जाए तो इसे प्लेट में निकाल लीजिए। प्लेट को थोड़ा हिलाये। इसे उबलते पानी वाले कढ़ाई में रखे स्टैंड पर रख दे। इसे मध्यम आंच पर पकाएं और ढककर रख दें।

इसके पकने तक इसके लिए तड़का तैयार करे। एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। गरम होने पर इसमें राई डाल दीजिए। जब यह चटकने लगे तो इसमें हींग और मिर्चें डाल दें। तेज पत्ते डालकर सभी को अच्छे से भूनें। फ्राई होने के बाद इसमें 2 कप पानी और 2 टीस्पून चीनी डालकर गर्म होने दें और चीनी मिलाने दें। याद रहे हमें इसकी चाशनी नहीं बनानी है। बस थोड़ा सा उबालें और गैस बंद कर दें। अब इसमें नींबू का रस डालें। ढोकला को स्पंजी बनाने के लिए सामग्री का सही मात्रा में प्रयोग करें, नहीं तो ढोकला सूख जाएगा। तड़का तैयार हो गया है।

ढोकला को चाकू से चैक करना है। अगर चाकू साफ निकला तो इसका मतलब पक गया है। इसे ठंडा होने दें ताकि यह सेट हो जाए। इसे साइड से demould करें। इसके ऊपर एक प्लेट रखें और इसे पलट कर निकाल लें। इसे अपनी पसंद के अनुसार चाकू से काट लें। इसके ऊपर तड़का डालें। तड़का डालने से पहले हमेशा इसे पलट दें, ताकि स्पंजी हिस्सा ऊपर रहे। हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल कर सजाइये और परोसें। आप इसे लाल या हरी चटनी के साथ भी खा सकते हैं।

यह थी सुपर यम्मी और जूसी ढोकला की रेसिपी (Recipe of Dhokla in Hindi) Instant dhokla ki recipe Hindi mei. इसे अपने घर पर जरूर ट्राई करें। अगर आपको ढोकला रेसिपी पसंद (Gujarati Dhokla Recipe in Hindi) आई हो तो like our Facebook page and follow our Instagram account. हम जल्द ही एक नई रेसिपी के साथ मिलेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments