Saturday, July 27, 2024
HomeBiographyArvind Arora Biography in Hindi - अरविंद अरोरा का जीवन परिचय

Arvind Arora Biography in Hindi – अरविंद अरोरा का जीवन परिचय

आज हम बात करेंगे बहुत ही famous youtuber अरविंद अरोड़ा (Arvind Arora) के बारे में, जिनका A2 Motivation के नाम से यूट्यूब का चैनल है। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर सबसे तेजी से बढ़ते सितारों में से एक है। वह यूट्यूब के इस चैनल के माध्यम से लोगों को motivate करने का काम करते हैं। तो आइए जानते हैं Arvind Arora के बारे में।

Arvind Arora Biography in Hindi – अरविंद अरोरा का जीवन परिचय

आज के समय में अरविंद अरोड़ा के बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन इनकी शुरुआत ऐसी नहीं हुई थी। इनका जन्म राजस्थान के एक छोटे से गांव सूरतगढ़ के एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ। अरविंद अरोड़ा के पिताजी की एक छोटी सी दुकान थी और उनका सारा परिवार इसी दुकान के सहारे चाहता था। इनकी family में कोई भी ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं था और इनके परिवार को लगता था कि अरविंद अरोड़ा भी बड़ा होकर इनके पिताजी की तरह ही इस दुकान को चलाएगा और परिवार का ध्यान रखेगा। बचपन में अरविन्द को भी यही लगता था कि बड़े होकर वह पिता की दुकान ही संभालेंगे। बचपन से ही अरविंद अरोड़ा कुछ बड़ा काम करने की सोचते रहते थे। समय को कुछ और ही मंजूर था और आज ऐसा कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं है जहां पर अरविंद अरोड़ा का वीडियो ना पहुंचा हो। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक, ट्विटर से लेकर यूट्यूब तक, अरविंद अरोड़ा की वीडियोज हर जगह वायरल है।

अरविंद अरोड़ा का जन्म 24 अगस्त 1994 को राजस्थान के शहर सूरतगढ़ में एक हिन्दू परिवार में हुआ। इनका nick name “ऐ टू मोटिवेशन – A2 Motivation” है। अरविंद अरोड़ा को बचपन से ही पढ़ाई में बहुत ही ज्यादा interest था। अरविंद के परिवार वालों ने भी इनकी बहुत मदद की, लेकिन गरीबी की वजह से उनकी 12वीं तक की एजुकेशन तक में भी बहुत दिक्कतें आई और बहुत मुश्किल से वह बाहरवीं में पास हुए। 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग करने का सोचा लेकिन गरीबी के चलते उनके पिताजी अरविंद अरोड़ा की कोई मदद नहीं कर पाए। तब अरविंद अरोड़ा ने पढ़ाई का लोन लेकर अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई SKIT कॉलेज, जयपुर, राजस्थान में शुरू की।

अरविंद अरोड़ा का पहला साल कॉलेज में बहुत अच्छे से बीता और दूसरे साल उनको बाहर की हवा लग गई, जिससे उनका एक सब्जेक्ट में back लग गया। इसी कारण से कॉलेज के बहुत सारे विद्यार्थियों ने उनसे बात करना भी छोड़ दिया। इनकी गिनती गवार विद्यार्थियों में होने लगी। फिर उनके साथ एक घटना घटी। जब arvind arora एक दिन होटल में खाना खाने गए तो उनके टेबल के साथ वाले टेबल पर एक परिवार बैठा था। वह दो लोग थे “मां और उनका बेटा”। जैसे ही उन्होंने अपना खाना खत्म किया तो माँ ने bill के पैसे दिए। उनका बेटा उम्र में काफी बड़ा था लगभग 25 से 30 की उम्र का होगा। यह देखकर अरविंद अरोड़ा को बहुत बुरा लगा और अरविंद अरोड़ा ने सोचा कि अगर उन्होंने अच्छी पढ़ाई और मेहनत नहीं की तो वह अपने माता-पिता को अच्छे से खिला नहीं पाएगा और घर का खर्चा नहीं संभाल पाएगा। इसके बाद अरविन्द अरोरा ने मन लगाकर पढ़ाई करनी शुरू की और अच्छे नंबर से कॉलेज में पास हुए।

अरविंद अरोड़ा के youtube channel की बात करें तो इनके youtube channel की शुरुआत सूरत शहर से हुई। अरविन्द अरोरा अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से बच्चों को केमिस्ट्री (Chemistry) पढ़ाते हैं और इन्हीं को रिकॉर्ड करके अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड क्र देते है। पहले तो उन्हें अपने यूट्यूब चैनल पर रिस्पांस नहीं मिला क्योंकि पहले के दौर में यूट्यूब पर लोग सिर्फ इंटरटेनमेंट वीडियो देखने के लिए ही आते थे। लेकिन अरविंद अरोड़ा जी ने हार नहीं मानी और 2017 में उनका चैनल चल पड़ा। NEET और JEE वाले बचो को अरविन्द अरोरा के videos को पसंद करने लगे। 6 साल की मेहनत के बाद अरविंद अरोड़ा के यूट्यूब चैनल पर 1,00,000 सब्सक्राइबर हो गए। अरविंद अरोड़ा के चैनल का नाम “Made Easy” था। आज अरविंद अरोड़ा के बहुत चैनल हैं जिनका नाम “ए टू मोटिवेशन – A2 Motivation ” और “ए टू अमेजिंग फैक्ट्स – A2 Amazing Facts” है। यूट्यूब शॉर्ट्स Youtube Shorts launch होने के बाद अरविंद अरोड़ा जी के 4 महीने में चार मिलियन सब्सक्राइबरस gain कर लिए। अरविन्द अरोरा के इंस्टाग्राम पर लगभग 322000 followers है।

इनके अवॉर्ड्स एंड अचीवमेंट्स की बात करें तो इनके पास दो गोल्डन यूट्यूब प्ले बटन, 2 सिल्वर यूट्यूब प्ले बटन है। इन्हे Vedantu और Unacademy की तरफ से भी अवार्ड्स मिले है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments